फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई श्रद्धा की डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
16एलकेएच 09, 10, 16एलकेएच403
विज्ञापन


मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं
ने लगाई श्रद्धा की डुबकी
तिल, गुड़, फल, खिचड़ी और ऊनी कपड़े किए दान
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। मौनी अमावस्या के मौके पर श्रद्धालुओं ने पवित्र नदियों में स्नान करने के बाद मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। पुरोहितों को तिल, गुड़, खिचड़ी, ऊनी कपड़े और कंबल आदि दान किए। नदियों के किनारे और शिव मंदिरों में मेला लगा। गोला गोकर्णनाथ, लिलौटीनाथ मंदिर, टेढ़ेनाथ मंदिर, भुइफोरवानाथ मंदिर, कफारा के लीलानाथ मंदिर और जंगलीनाथ मंदिर समेत शिव मंदिरों में पूरे दिन श्रद्धालुओं का मेला लगा रहा।
धौरहरा। क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने पवित्र सरयू नदी में डुबकी लगाकर शिवमंदिरों में जलाभिषेक किया। माघ मास में मौनी अमावस्या का विशेष महत्व होता है। श्रद्धालुओं ने मौनव्रत धारण कर पवित्र नदियों में स्नान किया और पूजन अर्चन करने के बाद पुरोहितों को कपड़े तिल, गुड़, खिचड़ी दान की और दक्षिणा दी। लीलानाथ मंदिर में श्रद्धा के साथ सत्यनारायण कथा सुनी। कफारा के प्राचीन श्रीलीलानाथ मंदिर, कस्बे के नागेश्वरनाथ मंदिर नारायणेश्वर मंदिर, जंगलीनाथ मंदिरों मे श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

ओयल। श्रद्धालुओं ने श्रीविष्णु महायज्ञ के हवन कुंड की परिक्रमा कर पुण्य लाभ किया। इस मौके पर यज्ञशाला के प्रबंधन प्रभारी ने श्रद्धालुओं को राहत दिलाने के लिए चाय पिलवाने की भी व्यवस्था कराई गई।
धनगढी-नेपाल। मंगलवार को नेपाल के कैलाली जिला स्थित बेहड़ा बाबा शिव मंदिर पर भारत के विभिन्न स्थानों से आए हजारों भारतीय और नेपाली श्रद्धालुओं ने पहुंच कर पूजा-अर्चना की। नेपाल और भारत से लखीमपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर आदि स्थानों से हजारों भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का पूजन किया।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गोकर्णतीर्थ में स्नान कर शिवमंदिर में पूजा अर्चना की। भीड़ की अधिकता के कारण मेला मैदान और बिझौली के निकट जमुनाबाद फार्म के ब्लॉक नंबर दो में प्राचीन फकीर बाबा स्थान पर मेला लगा जहां भंडारा मुंडन आदि हुए। मौनी अमावस्या पर फकीर बाबा को प्रसाद चढ़ाकर कन्याओं को खिचड़ी, लड्डू दान किए। इस मौके पर महेशचंद्र कनौजिया, मोहम्मद अय्याज खान, राकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
संसारपुर। क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने सुबह तड़के मौन रहकर स्नान करने के बाद पूजन कर दान आदि किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें