फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर शहर: बसपा को छोड़ सबकी जमानत जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की लखीमपुर शहर की सीट के प्रचार के लिए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी भी चुनाव प्रचार के लिए आए थे। शायद इसी का जादू था कि कांटे के मुकाबले के बाद शहर में भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। मतदान की पूर्व संध्या तक जहां चुनावी पंडित त्रिकोणीय और चतुष्कोणीय मुकाबला मान रहे थे, वहीं चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि मतदाताओं को पूर्व में ही मुख्य मुकाबले का अहसास हो चुका था, यही कारण है कि वोटों का ध्रुवीकरण कुछ इस तरह हुआ कि रनर प्रत्याशी को छोड़कर सभी प्रत्याशियों की जमानत ही जब्त हो गई।
विज्ञापन

हारने वाले प्रत्याशियों में केवल रनर रहीं रमा मोहन बाजपेई अपनी जमानत बचाने में कामयाब रहीं। इसके अलावा जमानत गवांने वाले प्रत्याशियों में सपा प्रत्याशी उमा कटियार को नगर पालिका चुनाव में 9,174 वोट हासिल हुए, उन्हें तीसरा स्थान भी मिला, लेकिन जमानत बचाने के लिए उन्हें 10,841 वोट हासिल करना था, जो वह हासिल नहीं कर सकीं। इसके बाद चौथे स्थान पर रहीं ज्ञान प्रकाश बाजपेई की पुत्रवधू लता बाजपेई को 7,726 वोट हासिल हुए, पांचवें स्थान पर रहीं प्रत्याशी पारुल गुप्ता ने 1932 वोट हासिल किए, जबकि प्रेमलता तिवारी को 1213, मुन्नी देवी को 202 और आम आदमी पार्टी की माया वर्मा को महज 199 वोट ही हासिल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें