फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में लाइफ स्टाइल क्लीनिक शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान ने बृहस्पतिवार से जिला अस्पताल में भी लाइफ स्टाइल क्लीनिक (यूनानी क्लीनिक) की शुरूआत कर दी। इससे कैंसर, डायबिटीज और हार्टअटैक जैसी बीमारियों का इलाज यूनानी चिकित्सा पद्घति और योग से किया जाएगा।
क्लीनिक का उद्घाटन सीएमओ डॉ. जावेद अहमद ने किया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी दवाओं के साइड इफेक्ट भी होते हैं, लेकिन यूनानी दवाओं का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं। सीएमओ ने यूनानी क्लीनिक खुलवाने के लिए एनसीडी प्रभारी और एसीएमओ डॉ. रवींद्र शर्मा द्वारा किए गए प्रयास की सराहना की। डॉ. रवींद्र शर्मा ने कहा कि सिर्फ सीएचसी पर ही यूनानी क्लीनिक खुले थे, लेकिन जिला अस्पताल पर भी इसकी उपयोगिता थी। इसलिए आयुष मंत्रालय से जिला अस्पताल में भी यूनानी अस्पताल खोलने की मांग की थी, जिसे मंजूरी मिली।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. अरुण गौतम ने कहा कि यूनानी यूनिट खुलने से मरीजों को काफी फायदा होगा। यूनानी अनुसंधान लखनऊ के उपनिदेशक डॉ. एमए खान ने कहा कि डॉक्टरों को मरीज से सहज भाव से पेश होना चाहिए, क्योंकि उनका व्यवहार मरीजों के लिए औषधि का काम करता है। नोडल अधिकारी डॉ. जमाल अहमद ने कहा कि इस क्लीनिक का मुख्य उद्देश्य मरीजों का लाइफ स्टाइल बेहतर बनाना है।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. जेडएस सिद्दीकी, एनसीडी सेल के विजय कुमार वर्मा, खमरिया के यूनानी डॉ. रहमान सहित सभी सीएचसी का यूनानी क्लीनिक स्टाफ मौजूद रहा।

पहले दिन देखे गए 28 मरीज
यूनानी क्लीनिक खुलने की सूचना पर बृहस्पतिवार को उद्घाटन के मौके पर ही मरीजों की काफी भीड़ जुट गई। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद यूनानी डॉ. रफाकत ने 28 मरीजों की ओपीडी कर उन्हें दवाएं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें