फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन के अंतिम दिन 38 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी।
नगर निकाय चुनाव में नामांकन के आखिरी दिन 10 नगर पालिका/नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 38 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। इसमें कई प्रत्याशियों ने जुलूस निकालकर दूसरा सेट दाखिल किया है। लखीमपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी निरुपमा वाजपेयी ने जुलूस निकालकर दूसरा सेट दाखिल किया है। इसी तरह बसपा प्रत्याशी रमा मोहन वाजपेयी ने शुक्रवार को दूसरा सेट दाखिल किया। आम आदमी पार्टी प्रत्याशी माया देवी ने नामांकन कर दो सेट दाखिल किए हैं। वहीं टिकट न मिलने पर भाजपा से बगावत कर मैदान में उतरीं डॉ. इरा श्रीवास्तव ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर दूसरा सेट दाखिल किया है। सपा से बगावत कर पारुल गुप्ता ने भी दूसरा सेट दाखिल किया है। इसके अलावा पारो गुप्ता के नाम से एक पर्चा दाखिल किया गया है।
खीरी टाउन नगर पंचायत से आखिरी दिन कुल पांच नामांकन हुए। भाजपा उम्मीदवार सुधा ने दो सेट दाखिल किए, जबकि सपा प्रत्याशी उजमा बी, बसपा प्रत्याशी जीनत ने पर्चा दाखिल किया है। इसके अलावा निर्दलीय राजिया, नजमा और नूरजहां ने एक-एक सेट पर्चा दाखिल किया है। ओयल नगर पंचायत से निवर्तमान अध्यक्ष प्रतिभा ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया है।
विज्ञापन



गोला में भाजपा, सपा समेेत सात के नामांकन
- जुलूसों के कारण पूरे दिन सड़कों पर रहा जाम
गोला गोकर्णनाथ।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव में शुक्रवार को भाजपा से विजय शुक्ल रिंकू, सपा से वारिस अली और कांग्रेस से रवि गुप्ता लोहिया सहित निर्दलीय प्रत्याशी अशोक अग्रवाल, गौरव गिरि, प्रमोद कुमार गुप्ता की पत्नी रेखा गुप्ता और सुशील कुमार ने नामांकन कराया।


मोहम्म्दी में भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन कराया
मोहम्मदी। भाजपा प्रत्याशी संदीप मेहरोत्रा कन्हैया ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सपा प्रत्याशी कार्तिक तिवारी उर्फ शैलू ने भी लाव लश्कर के साथ एसडीएम कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं बरवर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए संजय शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन कराया।


पलिया में वसीम व गौरव
गुप्ता ने कराया नामांकन
महमूद हुसैन व आलोक मिश्रा ने भी दाखिल किया दूसरा पर्चा
पलियाकलां।
कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद वसीम व गौरव गुप्ता ने नामांकन कराया। दोनों प्रत्याशियों ने आगे पीछे नामांकन कराया, जबकि सपा प्रत्याशी महमूद हुसैन खान ने आज दूसरा सेट जमा कराया। इसके पहले निर्दलीय प्रत्याशी आलोक मिश्रा ने भी दूसरा सेट दाखिल किया। वहीं किसान वार्ड प्रथम से सोनी गुप्ता ने रंगरेजान द्वितीय से, भाजपा प्रत्याशी सीताराम राठौर ने बाजार द्वितीय से पर्चा दाखिल किया। सदस्य पद पर कुल 170 नामांकन हुए हैं।


मोदी के मुखौटे लगाए किशोर रहे आकर्षण के केंद्र
गोला गोकर्णनाथ। भाजपा प्रत्याशी के जुलूस में आगे मोदी के मुखौटे लगाए किशोर और एक युवक भाजपा के झंडे में रंगा झंडा लहराता चल रहा था। किशोर और युवक भाजपा के नारे लगा रहे थे। जो पूरे नगर में आकर्षण का केंद्र रहे।



तहसील में प्रत्याशियों के साथ उमड़ी भीड़
गोला गोकर्णनाथ। तहसील में अध्यक्ष और सदस्य पद के प्रत्याशियों के साथ काफी भीड़ उमड़ी रही, जो चार बजे तक वहीं डटी रही। पुलिस कर्मी काफी मशक्कत के बाद भीड़ को हटाते थे, किंतु थोड़ी देर में भीड़ फिर नामांकन कक्ष के पास जुट जाती थी।
विज्ञापन


गोला में लखपती हैं सभी प्रत्याशी
गोला गोकर्णनाथ। भाजपा प्रत्याशी विजय शुक्ला रिंकू लखपती हैं। वह परास्नातक और एलएलबी हैं। उनके पास एक लाख 60 हजार रुपया नकद और सात लाख 77 हजार 276 रुपये की चल संपत्ति है। पत्नी के पास 50 ग्राम सोने के जेवर और तीन लाख 37 हजार 276 रुपया बैंक बैलेंस है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी रवि गुप्ता लोहिया स्नातक हैं। उनके पास 35 हजार रुपये नगद, पत्नी के पास 28 लाख रुपये का बैंक बैलेंस, कुल 83 लाख रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। सपा प्रत्याशी वारिस अली हाईस्कूल पास हैं, उनके पास 15 लाख की संपत्ति और 50हजार नकद हैं। चार बाइक, कार के स्वामी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें