फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मितौली के 18 गांवों का अंत्योदय योजना में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंद्राबाद।
विज्ञापन

मिशन अंत्योदय योजना के तहत मितौली ब्लॉक क्षेत्र की 18 ग्राम पंचायतों को चुना गया है, जिनमें विकास कार्यों के साथ ही गांवों को गरीबी मुक्त करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस मिशन के साथ जुड़ने में अमेठी ग्राम पंचायत को मौका मिला है, जिसको लेकर दो अक्तूबर को अमेठी के प्राथमिक विद्यालय में बैैठक होगी।
अमेठी गांव के अलावा इसमें रामपुर और मड़ेरा मजरे भी शामिल हैं। अंत्योदय मिशन मोड में आते ही ग्राम पंचायत में गतिविधियां शुरू कर दी गई हैं। इस कड़ी में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (सेक्रेटरी) नीरज प्रियदर्शिनी ने अमेठी के कोटेदार वीरेंद्र कुमार के घर में शौचालय न बना होने पर राशन का उठान बंद करने की चेतावनी दी है। लिहाजा कोटेदार ने अपना शौचालय बनवाना शुरू कर दिया। इसके साथ ही गांव को गरीबी मुक्त करने के लिए मनरेगा के मस्टर रोल में ज्यादा लोगों को रोजगार देने की कवायद तेज हो गई है, जिसके लिए बागवानी, पशुपालन, कौशल विकास मिशन और डिजिटल इंडिया जैसे कई कार्यक्रमों से ग्रामीणों को लाभान्वित किया जाएगा। सेक्रेटरी ने बताया कि मानक के अनुसार अस्पताल और बैंक की सुविधा ग्रामीणों को मुहैया कराई जाएगी। एक अक्तूबर से 15 अक्तूबर 2017 तक ग्राम समृद्ध एवं स्वच्छता पखवाड़ा मनाकर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ग्राम पंचायतें हैं शामिल
अंत्योदय मिशन में अमेठी के अलावा ब्लाक मितौली की अलीनगर, अबगावां, खंजननगर, डहर, खमरिया, करमानी, पड़सर, खानपुर ग्रंट, गड़रिया, लल्हौआ, मुरई ताजपुर, रावन कलां, रेवाना, दरी नगरा, पिपरझला, नगरा, नकटी ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें