फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुबंधित बस मालिकोें ने अर्द्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
अनुबंधित बस मालिकोें ने अर्द्धनग्न होकर किया प्रदर्शन - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन द्वारा डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने के विरोध में अनुबंधित बस चालकों का धरना प्रदर्शन बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। रोडवेज परिसर में चल रहे इस धरना प्रदर्शन के दौरान अनुबंधित बस मालिकों ने अर्द्धनग्न होकर एआरटीओ के नाम पर सड़कों पर भीख मांगी। इसके बाद उनका पुतला भी फूंका।
विज्ञापन

अनुबंधित बस ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सफीरुद्दीन ने कहा कि डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए पिछले एक वर्ष से बस मालिक सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लखीमपुर डिपो के माध्यम से उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र दे रहे हैं। इसके बावजूद एआरटीओ डग्गामार वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इससे अनुबंधित बस मालिकों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। इससे उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की आय भी प्रभावित हो रही है। धरना प्रदर्शन में प्रखर जायसवाल, धनंजय मिश्र, प्रेम प्रकाश बाजपेयी, राकेश शर्मा, शादाब मियां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें