फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई पर सरकार के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
महंगाई पर सरकार के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में भारी वृद्धि के विरोध में नसीरुद्दीन मौजी भवन में धरना प्रदर्शन किया। बाद में कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया।
विज्ञापन

धरना के दौरान हुई सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि आज डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस सबसे ज्यादा महंगी भारत में है। यह चिंता का विषय है। महंगाई ने पूरे देश की कमर तोड़ दी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पुरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। शहर अध्यक्ष संजय गोस्वामी ने कहा कि गांवों के विकास की अनदेखी की जा रही है। किसानों को कर्ज माफी के नाम पर 10, 20 और 50 पैसे के प्रमाणपत्र दिए जा रहे हैं। यह अन्नदाता के साथ क्रूर मजाक है। बुशरा खातून और रामपाल शाक्य ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन मितौली में शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन कर रही थी, इसे बल पूर्वक हटा दिया गया। यह लोकतंत्र पर हमला है। जिले में हो रही अंधाधुंध बिजली कटौती से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सूबे की बिजली व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त कराया जाए। धरना प्रदर्शन में सुजीता कुमारी, चंद्रप्रभा अवस्थी, रवि गोस्वामी, कैलाश रस्तोगी, महेंद्र विक्रम सिंह, डॉ. शफीक अहमद, सुशील शुक्ल, लतीफ आजम, सत्यधर गुप्ता, नवीन पांडेय, बुशरा खातून, अंकुश पाल वर्मा, विभु अवस्थी, रामेंद्र शुक्ला, ओम प्रकाश गुप्ता, दिनेश शर्मा आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें