फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अखाड़े में गूंजे दंगल के दमदार 11 मुकाबले

Sun, 10 May 2026 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
दंगल में दांव दिखाते हुए ठाकर जल्लाद सिंह और रिजवान गनी पहलवान। संवाद
विज्ञापन
फरधान (खीरी)। कस्बे में आयोजित दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न राज्यों और नेपाल से आए 22 पहलवानों ने अपने दांवपेच का दम दिखाया। दंगल का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

पहली कुश्ती उन्नाव के सुरेंद्र और बिहार के शेरा के बीच हुई, जिसमें सुरेंद्र विजयी रहे। दूसरी कुश्ती ग्वालियर के सूरज और नेपाल के मेवा थापा के बीच हुई, जिसमें मेवा थापा ने जीत दर्ज की। तीसरी कुश्ती अयोध्या के नागेंद्र बाबा और पंजाब के बिल्ला के बीच हुई, जिसमें नागेंद्र बाबा विजयी रहे।
चौथी कुश्ती हरियाणा के सोनू और हरदोई के सन्ना के बीच हुई, जिसमें सन्ना ने बाजी मारी। पांचवीं कुश्ती महिला पहलवान गोरखपुर की बंटी और गाजीपुर की शिवानी के बीच हुई, जिसमें शिवानी विजयी रहीं।
विज्ञापन

छठी कुश्ती चंडीगढ़ के भूरा पहलवान और हरियाणा के एहसान के बीच हुई, जिसमें भूरा पहलवान ने जीत हासिल की। 7वीं कुश्ती दिल्ली के मोनू और जम्मू-कश्मीर के रिजवान गनी के बीच हुई, जिसमें रिजवान विजयी रहे। आठवीं कुश्ती राजस्थान के ठाकुर जल्लाद सिंह और बिहार के शेरा के बीच हुई, जिसमें जल्लाद सिंह ने शानदार जीत दर्ज की।
नौवीं कुश्ती जम्मू-कश्मीर के रिजवान गनी और ठाकुर जल्लाद सिंह के बीच हुई। दोनों पहलवानों के बीच कांटे की टक्कर रही और मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। दसवीं कुश्ती गाजियाबाद की नेहा पहलवान और बनारस ब्यूटी के बीच हुई, जिसमें नेहा पहलवान विजयी रहीं। ग्यारहवीं कुश्ती पंकज यादव और भूरा पहलवान के बीच हुई। रोमांचक मुकाबले में अंत में पंकज यादव ने जीत हासिल की। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अभिनव पटेल, बालमुकुंद दीक्षित, जितेंद्र वर्मा समेत सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें