फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़-कटान पीड़ितों में बांटे जाएंगे 11.55 करोड़

Wed, 04 Mar 2015 07:31 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2013-14 में बाढ़-कटान से पीड़ित और कृषि निवेश मद में सरकार ने जनपद को 11 करोड़ 55 लाख 48 हजार 129 रुपये धनराशि दी है, जिसका वितरण कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जनपद के 167 गांवों के 22,621 लाभार्थियों को धनराशि वितरित की जाएगी।
विज्ञापन

एडीएम हरिकेश चौरसिया ने बताया कि बाढ़-कटान पीड़ितों और किसानों को मुआवजा देने के लिए 24 करोड़ छह लाख 61 हजार 173 रुपये धनराशि की मांग की गई थी, जिसके सापेक्ष 12 करोड़ 40 हजार 849 रुपये धनराशि का वितरण किया जा चुका है। अवशेष 11,55,48,129 रुपये धनराशि प्राप्त हो गई है। इससे लखीमपुर तहसील के 1043, निघासन के 8326, धौरहरा के 3449, गोला के 13 और पलिया क्षेत्र के 9790 लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा। निघासन क्षेत्र के लाभार्थियों को चार और पांच मार्च को तिकुनियां मंडी समिति यार्ड में, पलिया क्षेत्र के लाभार्र्थियों को कस्बा धौरहरा स्थित मंडी यार्ड में 10 मार्च को और पलिया में पांच मार्च को बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में धनराशि वितरण का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें