द्वितीय चरण के शिक्षामित्रों का समायोजन शुरू हो गया है। मंगलवार को समायोजित होने वाले शिक्षामित्रों की सूची जारी कर दी गई है तथा नियुक्ति पत्रों का वितरण शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को 104 शिक्षामित्रों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
द्वितीय चरण में 490 शिक्षामित्रों का समायोजन किया जाना है। वरिष्ठता के क्रम में सोमवार को शिक्षामित्रों की सूची विभाग ने जारी कर दी। मंगलवार को इनके नियुक्ति पत्रों का वितरण शुरू कर दिया गया है। बीएसए डॉ.ओपी राय ने बताया कि शनिवार को 67 महिला और 37 पुरुष शिक्षामित्रों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं। नियुक्ति पत्रों का वितरण बुधवार को भी जारी रहेगा।