फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

102 घरों में खुशियों की शहनाई बजेगी एक साथ

Tue, 28 Feb 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला  गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बंधन वेलफेयर सोसायटी का दहेज रहित सामूहिक विवाह समारोह शनिवार को
विज्ञापन

चार मार्च, 102 घरों में खुशियों की अनूठी सौगात  लेकर आएगी। इस दिन बंधन वेलफेयर सोसायटी के प्रथम दहेज रहित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कई जातियों के 102 युवक-युवती एक दूजे के हो  जाएंगे। 
नगर की कृष्णा वाटिका में होने वाले विवाहोत्सव में सबसे अनुकरणीय हैं इस जिले के परेली गांव के 21 वर्षीय कमलराज वर्मा। दो  भाइयों में बड़े हाईस्कूल पास कमल के पिता देवेंद्र वर्मा का स्वर्गवास हो चुका है। गांव में उनकी डेढ़ बीघा खेती है। कमल एक दुकान पर नौकरी करता है, उसका विवाह शाहजहांपुर जिले के पुवायां तहसील के गांव पिपरिया भागवंत  निवासी राजेंद्र वर्मा की बेटी आरती से होना सुनिश्चित है। इंटरमीडिएट  उत्तीण 19 वर्षीय आरती दोनों पैरों से दिव्यांग है पर उसने जीवन के झंझावतों से कभी हार नहीं मानी। कमल  और उसकी मां सोमवती ने बताया कि आरती से विवाह तय कर वे बहुत खुश हैं। कहा उन्होंने  काफी सोच विचार कर आरती को अपने घर की बहू बनाने का निर्णय किया है।
विज्ञापन

खुटार  मार्ग पर बसे ग्राम दतेली निवासी महादेव प्रसाद ने बताया कि  उन्होंने अपनी बेटी नेहा का विवाह शाहजहांपुर जिले के पुवायां तहसील के  ग्राम मुड़िया कुर्मियात निवासी प्रेमचंद के पुत्र विकास के साथ तय किया था। गरीबी के कारण वह विवाह नहीं कर पा रहे थे। बंधन वेलफेयर सोसायटी के दहेज रहित सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन से उनकी समस्या हल हो गई। लखीमपुर के मोहल्ला हाथीपुर निवासी कल्लूराम गुप्ता की पत्नी सुमन देवी भी आर्थिक  समस्या से बेटी लक्ष्मी का विवाह नहीं कर पा रहीं थीं। उन्होंने ग्राम  धर्मापुर बाबूपुर ग्रंट नं 11 खीरी के लालाराम गुप्त के पुत्र विपिन के साथ  विवाह तय किया था। यह विवाह भी अब यहां होगा। आर्थिक तंगी से त्रस्त  जिले के खमरिया निवासी सीताराम रैदास अपनी बेटी रातरानी का विवाह तय करने  के बावजूद नहीं कर पा रहे थे। अब तय विवाह पिपरा फार्म निवासी स्वर्गीय  रामू के पुत्र सूरज के साथ शनिवार को संपन्न होगा।
विज्ञापन


होगा सामूहिक भोज
गोला  गोकर्णनाथ। बंधन वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी अनुज श्रीवास्तव ने बताया  कि नगर में सामूहिक विवाह समारोह में  सभी वर्णों के युवक युवतियों के विवाह संपन्न हो रहे हैं। प्रत्येक वर और वधू पक्ष के 21-21 लोगों को आमंत्रण  कूपन दिए जाएंगे। सभी वर्ण के लोग एक साथ बिना किसी भेदभाव के सामूहिक  जलपान और भोजन ग्रहण करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें