फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायों ने चारपाई सहित किसान को पटक कर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के जगतपुर गांव में घर के बाहर सो रहे एक किसान पर गायों के झुंड ने हमला बोल दिया और चारपाई समेत किसान को पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। किसान की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव जगतापुर मजरा सेमरी निवासी बिक्रम (45) खेतिहर मजदूर था। मेहनत मजदूरी करके अपने पांच बच्चों का पेट पालता था। बिक्रम भार्गव की पत्नी बृजरानी ने बताया कि सोमवार की रात पति बिक्रम गांव में ही एक शादी समारोह में शामिल होकर करीब 10 बजे घर वापस आए और अपने घर के बाहर चारपाई पर सो गए। रात करीब 11 बजे गायों का झुंड आया। झुंड में शामिल गायों ने पति को चारपाई सहित पटक दिया। पति के शोर मचाने पर जब तक घर के अन्य सदस्य और आसपास के लोग बाहर निकलते और गायों के झुंड को भगाते, इससे पहली ही पति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बिक्रम भार्गव के नाम दो बीघा जमीन है, जिसमें खेती करता और दूसरे खेतों में मजदूरी करके अपने बच्चों का भरण पोषण करता था। अब इसकी मौत से पूरे परिवार का सहारा छीन लिया है।

सांड़ के हमले में वृद्धा की मौत
मितौली। थाना क्षेत्र के गांव रामनगर में सोमवार की रात शौच के लिए जा रही वृद्ध महिला पर अचानक सांड़ ने हमला कर दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

रामनगर निवासी 62 वर्षीय सुंदरी देवी पत्नी रामरतन सोमवार की रात शौच के लिए खेतों की ओर जा रही थीं। रास्ते में घूम रहे सांड़ ने वृद्धा पर हमला कर दिया, जिससे महिला का सिर फट गया और महिला की मौत हो गई। बताते है सांड़ ने पहले भी अंबिका पर हमला किया था, तब अंबिका ने घर में घुसकर जान बचाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें