फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने की ईंट के नाम पर बदायूं के व्यापारी से तीन लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। बदायूं से आए एक व्यापारी से मिर्जागंज के कुछ ठगों ने सोने के ईंट के नाम पर तीन लाख रुपये की ठगी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, बाद में उन्हें थाने से रिहा कर दिया।
विज्ञापन

जिला बदायूं निवासी कपड़ा व्यापारी सुरजन सिंह ने बताया कि फोन के माध्यम से मिर्जागंज से संपर्क हुआ। उन लोगों ने छह लाख रुपये में दो सोने की ईंट देने का वादा किया। आरोप है कि सुरजन सिंह को अदलाबाद-टहारा बंधा मार्ग पर बिनौरा गांव से पहले मिलने की बात मिर्जागंज के दो ठगों ने कही। सुरजन अपने साथी प्रमोद के साथ चार पहिया वाहन से शनिवार शाम करीब चार बजे बंधा रोड़ पर पहुंचे। टहारा में मिर्जागंज का एक व्यक्ति उन्हें मिला और चारपहिया वाहन के आगे बाइक से चलता हुआ बिनौरा के पास पहुंचा। आरोप है कि वहां पर उसे दो व्यक्ति खड़े मिले। उन्होंने सोने की ईंट दिखाकर पूरा पैसा देने को कहा। पूरा पैसा न होने पर एक ईंट के बदले तीन लाख रुपये ले लिए और दूसरी ईंट और रुपये लाने पर देने को कहा। ईंट हाथ में आने के बाद जब उन लोगों ने देखी तो शक हुआ। ईंट लेने से इनकार करते हुए पैसे रुपये वापस मांगे। इस पर उन लोगों ने जान से मारने की धमकी देते हुए ईंट भी छीन ली। उन लोगों के जाने के बाद ठग भी वहां से भाग निकले। आरोप है कि वह लोग थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। सूत्र बताते हैं कि थाने के एक दरोगा और दो सिपाही मिर्जागंज पहुंचे, वहां से दो ठगों को हिरासत में लेते हुए सोने की ईंट भी बरामद की। उसके बाद दोनों को छोड दिया गया।

मेरे संज्ञान में मामला नहीं है। बिना कार्रवाई किए ठगों को छोड़ा गया है तो पुलिस की भी मिलीभगत प्रतीत होती है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रवींद्र कुमार वर्मा, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें