फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से लापता युवक का मिला शव,हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। खेत पर जाने की बात कहकर निकले गांव बेचापुर निवासी 25 वर्षीय सोबरनलाल का शव तीसरे दिन कस्बा से एक किलोमीटर दूर रोड किनारे कुलाबे की मेड़ पर मिला। युवक के होंठ कटे थे और उसके चेहरे पर सूजन थी। परिवारीजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

थाना मैलानी क्षेत्र की बांकेगंज पुलिस चौकी अंतर्गत बेचापुर गांव निवासी कंधईलाल का 25 वर्षीय पुत्र सोबरनलाल शनिवार की शाम खेत जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह रात में वापस घर नहीं पहुंचा। युवक के घर न पहुंचने पर रविवार सवेरे उसके भाई राजाराम और सर्वेश ने नाते-रिश्तेदारी सहित कई जगहों पर तलाश की मगर उसका पता नहीं चल सका। सोमवार सवेरे गांव से छोटी नहर की ओर गई रोड किनारे राहगीरों को कुलाबे की मेड़ पर एक युवक का शव पड़ा दिखाई पड़ा। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने मृतक की सोबरन के रूप में शिनाख्त की। परिवार वालों ने युवक का कटा होंठ और चेहरे पर सूजन देखकर उसकी हत्या की आशंका जताई है। रोते बिलखते परिवारीजनों ने गांव निवासी एक युवक पर सोबरन की हत्या करने का आरोप लगाया है। घटनास्थल पर पहुंचे बांकेगंज पुलिस चौकी इंचार्ज हरिदास चौरसिया ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अभी तहरीर नहीं मिली है। परिवारीजनों की सूचना पर फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रजेश चंद्र तिवारी, इंस्पेक्टर, थाना मैलानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें