फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत में ही डेरा डाले है चलतुआ की बाघिन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गन्ने के खेत में ही डेरा डाले है चलतुआ की बाघिन
ड्रोन कैमरे में कैद हुई बाघिन की तस्वीर

अमर उजाला ब्यूरो
बांकेगंज। दुधवा नेशनल पार्क की किशनपुर सेंक्चुरी रेंज के चलतुआ गांव में आबादी के निकट गन्ना के खेत में बाघिन डेरा डाले हुए है। हालांकि कर्नाटक से आए हाथियों से की जा रही कांबिंग में उसकी लोकेशन नहीं पता चली लेकिन ड्रोन कैमरों के जरिए बाघिन गन्ने के खेतों में नजर आई।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले किशनपुर सेंक्चुरी रेंज से निकली बाघिन चलतुआ गांव की आबादी के पास पहुंच गई। जंगल से निकली बाघिन को चलतुआ गांव में ग्रामीणों ने गुरुद्वारे के पास चहलकदमी करते देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने इसकी सूचना दुधवा नेशनल पार्क के उप-निदेशक महावीर कौजलगि को दी थी। डीडी ने वन अधिकारियों और वन कर्मियों की टीम के अलावा कर्नाटक के बांदीपुर नेशनल पार्क से आए दो मादा हाथी डायना और टेरेसा द्वारा गन्ने के खेतों के किनारे बाघिन की लोकेशन ट्रेस करने के लिए कांबिंग कराई लेकिन उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हुई। गन्ने के खेत में डेरा जमाए बैठी बाघिन जब शुक्रवार पूरी रात दहाड़ती रही तो ग्रामीणों ने जागकर रात बिताई। उन्होंने इसकी सूचना डीडी दुधवा को दी। डीडी दुधवा ने शनिवार को दुधवा नेशनल पार्क के वार्डेन एसके अमरेश के नेतृत्व में गन्ने के खेतों में ड्रोन कैमरों के जरिए बाघिन की लोकेशन ट्रेस के निर्देश दिए। चलतुआ गांव में आबादी के पास ड्रोन कैमरों में बाघिन की तस्वीर कैद हो गई। वार्डन एसके अमरेश ने बताया कि ड्रोन कैमरों में कैद हुई तस्वीर में बाघिन गन्ने खेतों में डेरा जमाए है। उधर डीडी महावीर कौजलगि ने बताया कि ड्रोन केमरों में बाघिन की तस्वीर कैद होने के बाद बाघिन की निगरानी बढ़ा दी गई है। वन कर्मियों की टीम 24 घंटे निगरानी में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें