01 एलकेएच 1, 4
जरूरतमंदों के लिए 35 लोग बने महादानी
अमर उजाला फाउंडेशन ने लगाया रक्तदान शिविर
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में हुआ आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस (एक अक्तूबर) पर अमर उजाला फाउंडेशन ने जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया, जिसका उद्घाटन सीएमएस डॉ.आरके वर्मा ने किया। सोमवार की शाम तक चले शिविर में जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए 35 लोगों ने रक्तदान किया। इसमें ब्लड बैंक स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। सोमवार की सुबह नौ बजे जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में शिविर का आगाज हुआ। अमर उजाला में प्रकाशित खबर पढ़कर 40 से अधिक लोग रक्तदान के लिए पहुंचे, लेकिन हीमोग्लोबिन, ब्लडप्रेशर आदि कई समस्याओं के चलते सिर्फ 35 लोगों को ही महादानी बनने का सौभाग्य मिला। जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए रक्त देने वालों को सीएमएस डॉ.आरके वर्मा ने फाउंडेशन की ओर से प्रमाणपत्र देकर सम्मानित करते हुए उनकी हौसलाफजाई की। रक्तदान की शुरूआत जिला अस्पताल की पैथालॉजी के टेक्नीशियन अमन मेहरोत्रा से हुई। उन्होंने कहा कि अमर उजाला के माध्यम से शिविर लगने की जानकारी मिली थी, इसलिए ड्यूटी जाने से पहले रक्तदान करने के लिए आ गए। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी वह कई बार रक्तदान कर चुके हैं।
.......
01 एलकेएच 2
70वीं एसएसबी बटालियन के जवानों ने किया रक्तदान
70वीं बटालियन के आफिसटिंग कमांडेंट आलोक कुमार सिंह एवं दंडाधिकारी अजय कुमार पांडे के निर्देश पर जवान जयदेश पाटिल, अब्दुल खालिक, रोहित, अयूब खान, प्रकाश चंद्र सुमन, अनिल चौधरी, सतीश कुमार, महेश कुमार, आशीष कुमार मिश्रा, नीरज ठाकुर, विक्की, धर्मेंद्र, अखिलेश्वर यादव, सरजीत सिंह, अजीत कुमार राउत, रंजीत कुमार, मनोज कुमार, रेहान अहमद खान, जगराम, अजीत कुमार सहित दीपक गुप्ता, निरंकार, अकील अहमद, विश्वजीत पांडे, सुशील कुमार, रसराज कुमार, आदर्श सक्सेना, रमेश कुमार, दिनेश पांडे, राकेश सिंह, राकेश रंजन रक्तदान के लिए आगे आए।
...........
ब्लड बैंक टीम ने किया सहयोग
अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम में जिला अस्पताल प्रशासन एवं ब्लड बैंक के लोगों का विशेष सहयोग रहा। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ.केपी सिंह, लैब टेक्नीशियन इंद्रजीत सिंह, सुशांत सिंह, रवि प्रकाश, राहुल वर्मा, परामर्शदाता रति वर्मा, पूनम दुबे, सुनीता ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।
...............
01 एलकेएच 3
पीआरडी जवान भी बने महादानी
अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में पीआरडी जवानों ने रक्तदान किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रबोध कुमार के निर्देश पर पीआरडी जवान रसराज कुमार, रमेश कुमार एवं दिनेश पांडे सहित कई अन्य जवान महादानी बनें। जवानों ने कहा कि किसी की जान बचाने में यदि हमारा रक्त काम आ रहा है तो यह हमारे लिए बड़े सबसे सौभाग्य की बात है।
.........
खून से किसी की जान बच जाए, सबसे बड़ा सौभाग्य
शिविर में रक्तदान करने पहुंचे बरखेरवा निवासी आदर्श सक्सेना एवं काशीराम कॉलोनी निवासी अकील अहमद ने बताया कि कैंप की सूचना अखबार से मिली थी। उन्होंने बताया कि रक्तदान से बढ़कर कुछ भी नहीं है। जागरूकता किसी की जान बचा सकती है। हमारा खून किसी की जान बचाने के काम आए, इससे बेहतर और कुछ नहीं हो सकता।