18 एलकेएच 5,6,7,8
कामिनी, रानी, महेश और पवन ने जीती 1500 मीटर की दौड़
जीजीआईसी मैदान में हुई जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। तीन दिवसीय 70 वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता मंगलवार से जीआईसी मैदान पर शुरू हो गई।पहले दिन 1500 मीटर दौड़ की प्रतियोगिता हुई। इसमें खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भागीदारी की। प्रतियोगिता का उद्घाटन खीरी सांसद अजय मिश्रा टेनी, सदर विधायक योगेश वर्मा, डायट प्राचार्य डॉ.ओपी गुप्ता एवं डीआईओएस डॉ.आरके जायसवाल ने गुब्बारे उड़ाकर किया। इस मौके पर छात्राओं ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
सांसद अजय मिश्रा टेनी ने कहा कि खेल स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। इससे व्यक्तित्व विकास में भी मदद मिलती है। उन्होंने शिक्षकों से कहा स्कूलों में खेल को बढ़ावा दें और अधिक से अधिक विद्यार्थियों को खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित करें। सदर विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने में खेल का महत्वपूर्ण योगदान है। डीआईओएस और डायट प्राचार्य ने भी शिक्षकों को स्कूल में नियमित खेल प्रतियोगिताएं कराने की प्रेरणा दी।
1500 मीटर दौड़ के विजेता प्रतिभागी
मंगलवार को सीनियर और जूनियर वर्ग के बालक बालिकाओं की 1500 मीटर की दौड़ हुई। इसमें सीनियर बालक वर्ग से धर्मसभा इंटर कॉलेज के पंकज कुमार प्रथम, पब्ल्कि इंटर कॉलेज संपूर्णानगर के संदीप द्वितीय, बीबीएलसी खमरिया के अनुपम तृतीय और बालिका वर्ग से जिला पंचायत इंटर कॉलेज की रानी देवी प्रथम, पब्लिक इंटर कॉलेज गोला की प्रिया राज द्वितीय, कृषक समाज इंटर कॉलेज गोल की शशि देवी तृतीय रहीं। जूनियर बालक वर्ग से पब्लिक इंटर कॉलेज गोला के महेश कुमार प्रथम, गुरुनानक इंटर कॉलेज लखीमपुर के उमेश द्वितीय, धर्मसभा इंटर कॉलेज के शिव प्रकाश तृतीय और बालिका वर्ग से युवराज दत्त इंटर कॉलेज ओयल की कामिनी देवी प्रथम, कृषक समाज इंटर कॉलेज की प्रमिला द्वितीय एवं जीजीआईसी लखीमपुर की ममता तृतीय विजेता रहीं।
600 मीटर दौड़ में सब जूनियर बालक वर्ग में रोहित प्रथम, श्यामबदन द्वितीय, अनुज तृतीय और बालिका वर्ग से शबनम प्रथम, शिवांगी द्वितीय, मानसी तृतीय रहीं।
गोला फेंक सीनियर बालक वर्ग में अभिषेक प्रथम, दानिश द्वितीय, जय गुप्ता तृतीय और बालिका वर्ग में प्रतिमा सिंह प्रथम, शमनप्रीत कौर द्वितीय, सुषमा देवी तृतीय रहीं।
लंबी कूद जूनियर बालक वर्ग में आरएन साहनी प्रथम, नागेश द्वितीय, दानिश तृतीय और बालिका वर्ग में अर्शी प्रथम, वर्षा द्वितीय, मेहनाज तृतीय रहीं। लंबी कूद सीनियर बालिका वर्ग में शिवांगी प्रथम, जय शिवा द्वितीय, हिमांशी तृतीय और बालक वर्ग में मंजीत प्रथम, श्याम कुमार द्वितीय, अनुपम तृतीय रहे।