फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ने घर के बाहर एक बच्ची को जन्म दिया, थोड़ी देर बाद बच्ची की मौत

विज्ञापन
pregnancy - फोटो : telegraph
विज्ञापन
मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र के गांव कोटनाथ में 102 एंबुलेंस चालक के अड़ियल रुख के चलते प्रसूता ने घर के बाहर ही एक बच्ची को जन्म दिया। जन्म के कुछ ही देर बाद ही बच्ची की मौत हो गई, जिससे परिवार के लोगों में खासा रोष है। उन्होंने एंबुलेंस चालक की शिकायत सीएमओ से की है।
विज्ञापन

अमीरनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव कोटनाथ में रामलखन की पत्नी को मंगलवार की रात से प्रसव पीड़ा हो रही थी, जिसपर उसके पति ने 102 एंबुलेंस पर सूचना दी तो चालक गाड़ी लेकर गांव पहुंचा। बताया जाता है कि गांव की सड़क खराब होने पर एंबुलेंस गांव से थोड़ी दूर पर खड़ी दी थी। राम लखन चालक की खुशामद करता रहा कि घर तक गाड़ी ले आओ लेकिन वह गाड़ी गांव तक ले जाने को तैयार नहीं हुआ। थोड़ी देर बाद जब रामलखन अपनी पत्नी को किसी तरह लेकर एंबुलेंस के पास पहुंचा तो गाड़ी वहां नहीं थी। पता चला कि थोड़ी देर बाद एंबुलेस लेकर वह अस्पताल वापस आ गया।
इसी दौरान बुधवार सुबह पांच बजे रामलखन जब उसे अस्पताल ले जाने का इंतजाम कर रहा था तभी प्रसव पीड़ा के दौरान उसकी पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दिया।, जिसकी थोड़ी देर बाद मौत हो गई। प्रसूता की हालत भी बिगड़ गई है, जिसका इलाज वह गांव में करा रहा है। एंबुलेंस चालक की लापरवाही की शिकायत रामलखन ने जिला मुख्यालय पर की है। उधर सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इन वाहनों का कंट्रोल जिला मुख्यालय पर होता है और हेड आफिस लखनऊ में है। सीएचसी स्तर पर इसकी कोई जानकारी नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें