फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 100 मीटर की पाइपलाइन बनी 20 हजार लोगों की परेशानी

Sun, 28 Jun 2026 10:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम के लिए पाइपलाइन शिफ्टिंग का कार्य दूसरे दिन भी पूरा नहीं हो सका। करीब 100 मीटर लंबी पाइपलाइन में रविवार शाम तक आधा काम भी पूरा नहीं हो पाया था। ऐसे में डीसी रोड क्षेत्र के नौ मोहल्लों के करीब 20 हजार लोगों को सोमवार को भी पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


नगर पालिका ने पहले शनिवार और रविवार तक जलापूर्ति बाधित रहने की सूचना दी थी, लेकिन कार्य की धीमी प्रगति को देखते हुए आपूर्ति जल्द पूरी तरह बहाल होने की संभावना कम है। पाइपलाइन हटाए बिना मिनी स्टेडियम का निर्माण भी आगे नहीं बढ़ सकता।
रविवार को जेसीबी मशीन की मदद से नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य जारी रहा। अवर अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि करीब 100 मीटर लंबी पाइपलाइन शिफ्ट की जानी है, लेकिन शाम तक आधा काम भी पूरा नहीं हो पाया था।
विज्ञापन


इसका असर सिकटिहा कॉलोनी, काशीनगर, काशीराम कॉलोनी, शमशेर नगर, महाराज नगर, गंगोत्री नगर, ऑफिसर कॉलोनी समेत नौ मोहल्लों की जलापूर्ति पर पड़ा है। लोगों को घरों में संग्रहित पानी, सबमर्सिबल और हैंडपंप के सहारे काम चलाना पड़ रहा है।
महाराज नगर के दीपक और रोहित, शमशेर नगर के पप्पू खान व परवेज तथा गंगोत्री नगर के शिरीष ने बताया कि लगातार दूसरे दिन जलापूर्ति ठप रहने से परेशानी हुई। हालांकि आसपास लगे सबमर्सिबल और हैंडपंपों से किसी तरह जरूरत पूरी की जा रही है।

-
सौ मीटर क्षेत्र में पाइपलाइन शिफ्ट की जानी है। काम जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों को पहले ही दो दिन की सूचना दी गई थी। हमारा प्रयास है कि सोमवार सुबह से जलापूर्ति बहाल हो जाए।
विज्ञापन


-संजय कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका लखीमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें