फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: वाईडी कॉलेज में पहले दिन 10 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Tue, 06 Jan 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
प्रवेश से पहले तलाशी करते चीफ प्रॉक्टर सुभाष चंद्रा। स्रोत : कॉलेज प्रशासन - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लखनऊ यूनिवर्सिटी से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में मंगलवार से प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन युवराज दत्त (वाईडी) महाविद्यालय में 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

युवराज दत्त महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हेमंत पाल ने बताया कि बीए, बीकॉम, बीएससी, एमए, एमकॉम, एमएससी के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं होनी हैं। पहले दिन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में प्रारंभ हुईं। प्रथम दिन तृतीय पाली में बीए की संस्कृत एवं अंग्रेजी की परीक्षा संपन्न हुई। इस परीक्षा के लिए 406 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 396 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में मौजूद रहे। प्रवेश से पहले महाविद्यालय प्रशासन परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के उपरांत ही प्रवेश दिया गया। बताया कि परीक्षा की अनुशासन व्यवस्था एवं निगरानी के लिए चीफ प्रॉक्टर प्रो. सुभाष चंद्रा के नेतृत्व में प्रो. ज्योति पंत, डॉ. अमित सिंह, धर्म नारायण व सौरभ वर्मा सचल दल सदस्य के रूप में परीक्षा केंद्र पर सतत निगरानी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें