फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रामपुर ढकैया गांव के आसपास लगेंगे 10 जोड़ी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। रामपुर ढकैया गांव में बाघिन के घुसने के बाद अलर्ट हुआ दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन गांव के आसपास 10 जोड़ी कैमरे लगवाएगा। इन कैमरों के जरिए जंगल से निकलने वाले बाघों और अन्य हिंसक वन्यजीवों की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी बी. प्रभाकर ने बताया कि दोबारा ऐसी घटना न हो, इसके लिए मैलानी रेंज जंगल से सटे रामपुर ढकैया गांव के आसपास कैमरे लगवाए जाएंगे। कैमरों में वन्यजीवों की तस्वीर कैद होने के बाद उनकी लोकेशन ट्रेस कर उनके प्राकृतवास में भेजा जाएगा। बाघ या अन्स हिंसक वन्यजीव आबादी की ओर न जाने पाएं, इसके लिए मैलानी रेंज रैपिड रेस्पांस टीम को जंगल के बाहरी किनारों पर बारी-बारी से चौबीस घंटे निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें