फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सोने के सिक्कों का झांसा देकर 10 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। सोने के सिक्कों का सौदा करके 10 लाख रुपये ठगने के आरोप में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

हरदोई जिले के पिहानी थाना क्षेत्र के गांव कायमपुर निवासी सुमित कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि जुम्मन नाम के एक व्यक्ति ने उनसे फोन कॉल के जरिये संपर्क किया। उसने खुद को सिक्कों का विक्रेता बताया। दोनों के बीच 10 लाख रुपये का सौदा हुआ। सिक्के लेने के लिए सुमित धनराशि के साथ मोहम्मदी गए।
आरोप है कि वहां लक्ष्मनजती मार्ग से करीब दो किलोमीटर दूर एक सुनसान स्थान पर जुम्मन अपने पांच-छह साथियों के साथ आया। इसके बाद 10 लाख रुपये से भरा झोला और सिक्के साथ लेकर भाग गया। हालांकि सुमित ने दौड़कर आरोपी को पकड़ लिया। उन्होंने डायल 112 पर घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

सुमित के मुताबिक, आरोपियों के पास असलहे भी थे। उन्होंने सुमित को जान से मारने की धमकी दी थी। कोतवाली एसएसआई देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें