फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 10 किलोमीटर केबल आया, उपभोक्ताओं का इंतजार खत्म

Sun, 09 Aug 2026 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
अमर उजाला में छपी खबर।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नए विद्युत कनेक्शन के लिए इंतजार कर रहे उपभोक्ताओं को राहत मिली है। लखनऊ स्टोर ने लखीमपुर स्टोर को 10 किलोमीटर केबल भेज दिया है। स्टोर में केबल न होने से काफी समय से नए कनेक्शन नहीं हो पा रहे थे। अब केबल उपलब्ध हो गया है। सोमवार से इसका वितरण शुरू होगा।
विज्ञापन

लखीमपुर डिविजन में बाइपास पर खकरा चौराहा, छाउछ, रामनगर, मीरपुर, शास्त्रीनगर, स्वरूप नगर समेत शहर की कॉलोनियों में 250 से अधिक विद्युत खंभे लगाए जा चुके थे, लेकिन कई महीनों से केबल उपलब्ध न होने से कनेक्शन अटके थे। उपभोक्ताओं के अधिकारियों के चक्कर लगाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस मुद्दे पर अमर उजाला में संवाद न्यूज एजेंसी की छह अगस्त के अंक में ‘250 से अधिक खंभे तैयार, तार लापता, कनेक्शन का इंतजार’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
विद्युत निगम के एमडी ने खबर का संज्ञान लेकर विभागीय अधिकारियों को तत्काल केबल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद केबल उपलब्ध कराया गया। विद्युत स्टोर लखनऊ के अधिशासी अभियंता दयानिधि किनकर ने बताया कि लखीमपुर स्टोर के लिए 10 किलोमीटर एक फेस वाला केबल भेजा गया है, ताकि उपभोक्ताओं को विद्युत कनेक्शन मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें