फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा का जलस्तर 10 सेमी और बढ़ा

Mon, 29 Jun 2015 07:47 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी और मैदानी इलाकों में रविवार रात से हो रही वर्षा से नदियों का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। शारदा नदी में सुबह नौ बजे 40488 लाख क्यूसेक पानी का बहाव था जो शाम को तीन बजे बढ़कर 43764 लाख क्यूसेक पहुंच गया। लगातार बारिश से शारदा और घाघरा नदी में बाढ़ की आशंका से प्रशासन ने फिर अलर्ट घोषित किया है। रविवार को शारदा नदी खतरे के निशान से 40 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी जो सोमवार को बढ़कर 50 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई।
विज्ञापन

पलियाकलां। इलाके में एक बार फिर शुरू हुई वर्षा से शारदा नदी का जलस्तर दस सेंटीमीटर और बढ़ गया है। इस उफान के बाद शारदा नदी यहां खतरे के निशान से करीब 50 सेंटी मीटर ऊपर पहुंच गई है। इलाके के दर्जनों गांवों का फसली इलाका पहले ही आई बाढ़ के पानी में डूबा हुआ है और इमलिया फार्म मार्ग पर अब भी बाढ़ का  पानी चल रहा है।
रविवार को शारदा नदी खतरे के निशान से करीब 40 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी लेकिन रविवार रात से शुरू हुई वर्षा के बाद शारदा नदी के जलस्तर में सोमवार को मध्याह्न करीब तीन बजे 10 सेंटीमीटर का उछाल दर्ज किया गया। सोमवार को दिन में तीन बजे शारदा नदी खतरे के निशान 153.620 से 154.770 पर बहकर करीब 50 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई थी। बता देें  कि इलाके के जंगल नंबर सात, आजादनगर, बर्बादनगर, श्रीनगर, सूरजनगर, मटहिया, कचनारा, दौलतापुर, इमलिया, मरौचा, खैरहना, नगला आदि दर्जनों गांवों के खेत पहले आई बाढ़ की चपेट में आकर डूबे हुए हैं इस उछाल से यहां के जलस्तर में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। इमलिया फार्म रास्ते पर अब भी बाढ़ का पानी चल रहा है।  
विज्ञापन

एसडीएम शादाब असलम के मुताबिक पहाड़ों पर बारिश कम होने से वहां से सोमवार को तीन बजे रिलीजिंग करीब 30899 क्यूसेक रही है।
मझगईं। नयापुरवा, खालेपुरवा, लियाकतपुरवा गांव से बाढ़ का पानी निकलने से कुछ राहत मिली लेकिन गांव के आसपास अब भी बाढ़ का पानी भरा होने से लोगों की परेशानिया अभी खत्म नहीं हुई हैं। ग्रामीणों घनश्याम, शत्रोहन, जगतराम, नंदराम, जयकरन, हीरालाल, बलराम आदि ने बताया कि गांव वाले चार दिनों से बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। कई घर नदी में समाने के साथ काफी खेती की जमीन भी कट गई लेकिन न तो किसी प्रशासनिक अधिकारी और न ही किसी जनप्रतिनिधि ने ही बाढ़ पीड़ितों  का हाल जाना है।  
कटान से जंगल और जमीन खतरे में
महेवागंज। शारदा नगर रेंज में नदी ने बंधे के अंदर कटान शुरू कर दिया है। ग्राम पंचायत जमुनिया के मजरा मूलचंदपुरवा गांव के उत्तर जंगल और कृषि भूमि नदी के निशाने पर है। ग्रामीणों की माने तो अब तक नदी कई एकड़ जमीन लील चुकी है। साथ ही जंगली जीवों पर भी खतरा मंडरा रहा है। शारदा बंधे के अंदर बसे कई गांव टापू बन गए हैं। वहीं मूलचंदपुरवा के निकट शारदा नदी ने कटान शुरू कर दिया है। ग्रामीणों के मुताबिक जमुनिया का जंगल और इससे सटी कृषि भूमि नदी के निशाने पर है। बताते हैं कि पिछले वर्ष भी नदी ने यहां कटान किया था। इससे कई एकड़ जमीन नदी में समा गई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें