फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सऊदी अरब से युवक का शव आने पर मची चीत्कार

Sun, 14 May 2023 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा बाजार। चौराखास थाना क्षेत्र के बेलवा आलमदास गांव में 35 वर्षीय एक युवक का शव सऊदी अरब से आने के बाद घर में चीत्कार मच गई। युवक की मौत तीन मई को हो गई थी। युवक चार महीने पहले ही सऊदी अरब कमाने गया था। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बेलवा आलमदास गांव के निवासी रामसकल कुशवाहा के बड़े बेटे अजय कुशवाहा (35) छह वर्षों से सऊदी अरब के दमाम शहर में नौकरी करते थे। इधर, माह पहले अपनी बहन की शादी तय करने के लिए घर आए थे। शादी तय करने के बाद जनवरी में सऊदी चले गए। वहां अचानक उनकी तबीयत खराब होने से तीन मई को मृत्यु हो गई।
अजय के पिता ने बताया कि घर में भाई और बहनों में सबसे बड़े लड़के थे। घर की सारी जिम्मेदारी उनके ही ऊपर थी। तीन मई की सुबह घर के मोबाइल नंबर पर सऊदी अरब से फोन आया कि अजय की तबीयत खराब होने से उनकी मृत्यु हो गई है। अजय की पत्नी बबिता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। अजय के तीन बेटे और एक बेटी है। अभी सभी नाबालिग हैं। शनिवार की सुबह उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें