खड्डा, हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
परिवारीजनों ने आनन-फानन युवती का अंतिम संस्कार भी कर दिया। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की चर्चा है। खड्डा पुलिस ने गांव पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
रविवार को कुछ लोग एक युवती को इलाज के लिए लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खड्डा पहुंचे। वहां डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया। वहां से लौटकर परिवार वालों ने जल्दी-जल्दी युवती का अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव के किसी व्यक्ति ने 100 नंबर पर फोनकर युवती को मार डालने की सूचना दी। इसके बाद हरकत में आई हनुमानगंज पुलिस ने गांव पहुंचकर तहकीकात शुरू की। गांव में चर्चा है कि युवती का प्रेम संबंध गांव के ही एक युवक से था। युवती की हालत रविवार की सुबह अचानक बिगड़ गई।
परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खड्डा के प्रभारी चिकित्साधिकारी संतोष गुप्ता का कहना है कि युवती को जब अस्पताल लाया गया तो उसकी मौत हो चुकी थी।
एसओ हनुमानगंज जैसराज यादव का कहना है कि मामला प्रेम संबंध से जुड़ा बताया जा रहा है। परिवार के लोगों ने शव को भी जला दिया है। तहरीर नहीं मिली है लेकिन 100 नंबर पर दी गई सूचना के आधार पर छानबीन की जा रही है।