फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Sat, 09 Sep 2023 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मैनपुर के टोला बोधापट्टी गांव के सरेह में शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव पेड़ पर गमछे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बोधापट्टी निवासी सुधीर मिश्रा (40) शुक्रवार की दोपहर उनके घर से करीब पांच सौ मीटर दूर खेत में एक पेड़ पर लाल गमछा के सहारे लटकते देख गांव के किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे हलका इंचार्ज शेषनाथ यादव ने गांव के लोगों की मदद से उनके शव को पेड़ से उतरवाया। इसके बाद पंचनामा बनवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिवार में चीखपुकार मच गया। मृतक सुधीर की एक छह वर्षीय बेटी है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष डॉ. आशुतोष तिवारी ने बताया कि पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दियाहै। विधिक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें