पडरौना। गंडक नहर में शुक्रवार की शाम को अचानक एक युवक कूूद गया। उसे गंडक नदी में कूदते हुए आसपास के दुकानदारों ने देखा। शनिवार को कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में एनडीआरएफ की टीम पहुंची और युवक की तलाश करीब दो घंटे तक हुआ, लेकिन उसका पता नहीं चला। कोतवाल हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि युवक की तलाश कराई गई, लेकिन पता नहीं चला। अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।