फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा क्षेत्र के अमही में सोमवार को गांव के बाहर शीशम के पेड़ से 22 वर्षीय युवक का शव दुपट्टे के फंदे से लटका पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। गोरखपुर जिले के गगहा थाने के कुचिया गांव निवासी सोहन मुसहर पुत्र रमेश की शादी अमही गांव के अनिरुद्ध मुसहर की बेटी चैनी देवी से तीन साल पहले हुई थी। सोहन ससुराल में रहता था। बताया जाता है कि सोहन खाना खाकर घर में सोया था। सुबह सोहन को नहीं दख्कर पत्नी चैनी व उसके स्वजनों ने तलाशना शुरू की मगर वह नहीं मिला। गांव की महिलाएं चारा काटने सरेह की तरफ गई थीं। गांव के सुनसान जगह पर शीशम के पेड़ से शव लटका देखकर महिलाओं ने शोर मचाया। ससुराल वाले पहुंचे और शव की पहचान की। पीआरवी को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतरवा कर आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया। गोरखपुर से आने घर वालों ने पुलिस से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विशुनपुरा शनि कुमार जावला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें