-बसडीला महंथ गांव में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
समउर बाजार। अनंत चतुर्दशी के मौके पर क्षेत्र के बसडीला महंथ गांव में आयोजित दो दिवसीय मेला के दूसरे दिन कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कुश्ती में चौरीचौरा के पहलवान विनोद ने गोरखपुर के सिकंदर को पटखनी दी। इसमें विजेता पहलवान को आयोजकों की तरफ से पुरस्कृत किया।
ग्राम प्रधान राजू प्रयास गौतम ने पहलवानों के बीच हाथ मिलाकर कुश्ती शुरू कराया। कहा कि कुश्ती देश की पुरातन खेल विधा है। ऐसे आयोजनाें से देश की पुरातन खेलों को बढ़ावा मिलता है। इसके बाद गोरखपुर के पहलवान सिकंदर और चौरीचौरा के पहलवान विनोद के बीच कुश्ती शुरू हुई।
दोनों पहलवानों के बीच चले करीब 20 मिनट के कड़े मुकाबले में दोनों एक-दूसरे पर भारी पड़ रहे थे। कुश्ती के 22वें मिनट में पहलवान विनोद ने सिकंदर को पटखनी दी। इसके बाद निर्णायक ने विनोद का हाथ उठाकर विजेता घोषित किया।
इस दौरान आशिक अली, यासीन अंसारी, हरिराम पांडेय, शैलेश गुप्ता, संजय गौतम आदि मौजूद रहे।