पडरौना। बीएसए कार्यालय में शनिवार को बेसिक बाल क्रीड़ा रैली समिति की बैठक हुई। इमें बीएसए ने क्रीडा रैली को सफल बनाने की रणनीति बनाते हुए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी।
बीएसए डाॅ. रामजियावन मौर्य ने कहा कि प्रत्येक ब्लाॅक के बीईओ, पदाधिकारी व शिक्षक क्रीड़ा रैली को पारदर्शिता के साथ संपन्न कराएं। इस वर्ष मंडलीय रैली आगामी 21, 22 व 23 नवंबर को महराजगंज में संपन्न होगी। इस नाते जिले में जिला बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आठ व नौ नवम्बर को आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व खेलकूद की सूची समय कार्यालय को उपलब्ध करा दें। बैठक में क्रीड़ा समिति का चयन किया गया, जिसमें पडरौना बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह को क्रीड़ा सचिव, बीईओ उदय शंकर राव को कोषाध्यक्ष व बीईओ हिमांशु कुमार सिंह को आयोजन सचिव बनाया गया। क्रीड़ा समिति में प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर शिक्षक संघ, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ एवं अशासकीय सहायता प्राप्त संगठनों के जिलाध्यक्ष /मंत्री सदस्य होंगे। जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्र ने कहा कि क्षेत्रीय व्यायाम शिक्षक एवं खेल अनुदेशक ब्लॉक में खेल मैदान को सुदृढ़ कर लें, जिससे समय से खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न कराई जा सके।
इस दौरान सत्येंद्र पांडेय, जयप्रकाश मौर्य, रीता गुप्ता, अंकित सिंह, अमित कुमार सिंह, राजेश कुमार, राजेंद्र सिंह कुंजेश्वर सिंह, रामायण यादव, अमित श्रीवासंतव आदि मौजूद रहे।