फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: होली पर घर लौट रहे युवक की हादसे में मौत

Fri, 22 Mar 2024 03:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही के गांधी नगर वार्ड निवासी 28 वर्षीय गौतम मद्धेशिया बुधवार की देर रात इमिलिया गांव के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें सेवरही सीएचसी भेजा गया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गौतम मद्धेशिया की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि नगर पंचायत के गांधी नगर वार्ड निवासी गौतम मद्धेशिया पुत्र उमाशंकर मद्धेशिया गाजीपुर जिले के दिलदार नगर में अपने रिश्तेदार के यहां रह कर काम करते थे। वह अपने बेटे का जन्मदिन मनाने व होली के त्योहार पर घर आ रहे थे। बुधवार की देर शाम वह तमकुहीराज पहुंचे। मौसम खराब होने की वजह से सेवरही जाने के लिए सड़क किनारे वाहन की तलाश करने लगे। काफी देर सवारी नहीं मिलने पर उन्होंने घर फोन करके बाइक भेजने के लिए कहा। इसी दौरान उसे ई-रिक्शा मिल गया और उसी से घर चल दिए। ई-रिक्शा इमिलिया गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया। दुर्घटना में गौतम के सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ई-रिक्शा चालक फरार हो गया। इसी दौरान गौतम मद्धेशिया का भाई बाइक से घटनास्थल पर पहुंच गया। वह गौतम को लेकर सेवरही सीएचसी पहुंचा। डॉक्टर ने गौतम मद्धेशिया को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सेवरही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना मिलने पर पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढ़स बंधाया। परिजनों ने बताया है कि चार साल पहले ही गौतम की शादी हुई थी और उसका तीन साल का पुत्र लक्की और एक साल की पुत्री रिया है। इस घटना के बाद उसके परिवार में मातम फैल गया है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें