कसया। शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण में होली मनाने को लेकर पुलिस ने बृहस्पतिवार को नगर में रूट मार्च किया। इस दौरान लोगों के त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। दोपहर बाद नगर में प्रमुख मार्गों पर स्थानीय पुलिस के अलावा फोर्स के जवान रूट मार्च कर सुरक्षा का एहसास कराया। होली के त्योहार को लेकर नगर में निकले रूट मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों के होली का पर्व आपसी भाईचारे व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की बात कही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्योहारोंं पर नगर की शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। इसलिए कोई भी व्यक्ति ऐसा कार्य न करें, जिस पर पुलिस को कार्रवाई करने को मजबूर होना पड़े। इस दौरान स्थानीय पुलिस के अलावा फोर्स के जवान मौजूद रहे।