फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चतुरछपरा नहर पुल के समीप हादसा, टक्कर में बाइक के उड़े परखच्चे
विज्ञापन


मुख्य पश्चिमी गंडक नहर सड़क पर चतुरछपरा गांव के समीप सोमवार की शाम हुआ हादसा
खड्डा। थाना क्षेत्र के मुख्य पश्चिमी गंडक नहर सड़क पर चतुरछपरा गांव के समीप सोमवार की शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चला रहे आकाश (25) की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा धर्मेंद्र पांडेय (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।
सोमवार की देर शाम लखनऊ नंबर की स्कॉर्पियो वंजारीपट्टी-पडरौना मुख्य पश्चिमी गंडक नहर सड़क पर डोलहां की तरफ जा रही थी। अभी वह चतुरछपरा और एकडंगा गांव के बीच काली स्थान के समीप पहुंची थी कि सामने से आ रही पल्सर बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। बाइक पर आकाश (25) और धर्मेंद्र पांडेय (30) दोनों नगर पंचायत खड्डा के सवार थे। भिड़ंत के बाद दोनों सड़क से दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। धर्मेंद्र की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो व बाइक को कब्जे में ले लिया। चालक मौके से भाग गया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष खड्डा महेश कुमार चौबे का कहना है कि, दोनों वाहन कब्जे में है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें