पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के बसहिया बनवीरपुर गांव निवासी एसपी को शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने बीते छह दिन से बेटे के लापता होने की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
एसपी केशव कुमार को दिए गए शिकायत पत्र में बसहिया बनवीरपुर गांव निवासी एजाजुल हक ने कहा कि उनका 26 वर्षीय बेटे गैसे आलम एक अस्पताल पर काम करता है। उसे कुछ लोग अपहरण कर लिए हैं। बीते छह दिन से वह लापता है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हंसवर्धन सिंह को सूचना देने के बाद भी गुमशुद दर्ज नहीं की जा रही है।