फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो बाइक की सीधी भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा घायल

Tue, 24 Nov 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
भोजपुरी बाल कलाकार रघु राजा को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन
- ससुराल से घर लौटते समय तमकुहीराज ओवरब्रिज चौराहे पर हुआ हादसा, मृतक ई-रिक्शा चलाकर पालता था परिवार तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
विज्ञापन

तमकुहीराज। कस्बे के मुख्य ओवरब्रिज चौराहे पर सोमवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सेंट्रल बैंक के समीप हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पटहेरवा थाना क्षेत्र के सठियांव निवासी मुन्ना अंसारी (27) सोमवार को तमकुहीराज थाना क्षेत्र के परसौनी स्थित अपनी ससुराल आए थे। भोजन करने के बाद रात करीब आठ बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान ओवरब्रिज चौराहे पर सामने से आ रहे तुर्कपट्टी निवासी मंटू कुमार (25) की बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मुन्ना को मृत घोषित कर दिया। मंटू का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परसौनी निवासी सलाउद्दीन अंसारी और आदम अली ने बताया कि मुन्ना के तीन बच्चे हैं। वह परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे और ई-रिक्शा चलाकर घर का खर्च उठाते थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें