पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के सौरहा खुर्द गांव में एक सप्ताह पूर्व हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गई।
दूबरहा गांव निवासी शम्भू साहनी के 25 वर्षीय पुत्र विपिन साहनी 23 अगस्त को बाइक से जाते समय हादसे में घायल हो गए थे। परिजन मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज करा रहे थे। हालत में सुधार न होने से परिवार के लोग लखनऊ पीजीआई में भर्ती कराने के लिए घर पैसे का इंतजाम करने के लिए आ रहे थे कि रास्ते में ही विपिन की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार के लोग गमगीन हैं। परिवार के लोगों के आग्रह पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।