जानकीनगर। क्षेत्र के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सखनिया परिसर में बृहस्पतिवार को खेल दिवस पर तीन किलोमीटर की दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ी शामिल हुए। प्रतियोगिता में पहले तीन स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
प्रधानाचार्य डॉ. सीबी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता शुरू कराई। सबसे पहले हुई बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में पार्वती ने प्रथम, संगम ने द्वितीय और अंगिरा ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके बाद हुई बालक वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में कमलेश प्रथम, दीपांशु द्वितीय और आयुष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्हें स्कूल की तरफ से पुरस्कृत किया गया। इस दौरान एओ बृजेश कुमार सिंह, मोहम्मद ईशा खान, अमर बहादुर, रजनिश सिंह, मनोज कुमार, राहुल, पंकज, संजीव, द्वारिका आदि मौजूद रहे। संवाद