फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत

Fri, 08 Dec 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के बरवा राजापाकड़ गांव के पास 28 नवंबर को गांव के ही बरात में शामिल होने के लिए जाते समय अनियंत्रित बस की चपेट में आने से घायल युवक की मौत हो गई। उसका इलाज गोरखपुर के निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां बुधवार की देर रात उसकी मौत हुई।
विज्ञापन

बरवा राजापाकड़ गांव के रहने वाले राजू यादव (33) अपने ही गांव की एक बरात में शामिल होने के लिए मंगलवार की शाम को घर से निकले थे। गांव के बाहर बरात के परछावन के दौरान सेवरही की तरफ से आ रही सवारी से भरी एक निजी बस अनियंत्रित हो गई थी। बरात में शामिल होने आए राजू यादव के साथ पांच अन्य लोग उस बस की चपेट में आने से घायल हो गए थे। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से सभी घायलों को सेवरही सीएचसी ले जाया गया था। वहां राजू की गंभीर स्थिति को देखते हुए डाॅक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था एवं अन्य घायलों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया था। राजू के परिजन उन्हें जिला अस्पताल न ले जाकर पडरौना के छावनी स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए थे। वहां डॉक्टर ने राजू की हालत को देखते हुए गाेरखपुर के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। बुधवार की देर रात गाेरखपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान राजू यादव की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को परिजन राजू के शव को लेकर गांव पहुंचे तो पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह कारपेंटर का कार्य करते थे। उनकी एक नवजात पुत्री एवं पत्नी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें