फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: साढ़े चार किलो चरस पंजाब ले जा रहीं तीन महिलाएं गिरफ्तार

Fri, 08 Dec 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा (कुशीनगर)। दरभंगा से अमृतसर जा रही जननायक एक्सप्रेस में बेतिया की रेलवे पुलिस ने तीन महिलाओं को नौ पैकेट में साढ़े चार किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया। ये महिलाएं चरस को पंजाब लेकर जा रही थीं। उधर, कुशीनगर जनपद से सटे बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले की लौरिया पुलिस ने कसया-छपुआ राष्ट्रीय राजमार्ग-727 पर स्थित टोल प्लाजा के पास चीनी मिट्टी के कप-प्लेट लदे एक ट्रक छिपाकर ले जाई जा रही पंजाब निर्मित 399 पेटी और 78 बोतल (3569) लीटर शराब बरामद की।
विज्ञापन

बुधवार की देर रात बेतिया रेलवे पुलिस ने प्लेटफार्म संख्या-एक पर तीन महिलाओं को संदिग्ध हाल में हिरासत में लेकर तलाशी ली तो सन्न रह गई। इनके पास से 9 पैकेट चरस बरामद हुई। पूछताछ में इनकी पहचान उर्मिला देवी (55) वर्ष निवासी टावर टाउन जिला जालंधर (पंजाब), मिंटू देवी (23) वर्ष निवासी ग्राम बलहा जिला वैशाली (बिहार) और सपना कुमारी (19) वर्ष निवासी ग्राम बलवनवा जिला पूर्वी चंपारण, मोतीहारी (बिहार) के रूप में हुई। तीनों महिलाएं दरभंगा से अमृतसर जाने वाली जननायक एक्सप्रेस 52211 से बेतिया से पंजाब जाने वाली थीं। यह ट्रेन नरकटियागंज-गोरखपुर रेलखंड के बगहां पनियहवा, खड्डा, सिसवा, घुघली होते हुए कप्तानगंज में भी रुकती है।
बेतिया के रेल पुलिस उपाधीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि चरस की खेप जननायक एक्सप्रेस से पंजाब ले जाई जाने वाली थी। तीनों महिलाओं के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

00

ट्रक में चीनी मिट्टी के कप-प्लेट के बीच छिपाकर रखी 399 पेटी शराब बरामद
एनएच-727 के रास्ते पंजाब से कुशीनगर जनपद होते हुए चीनी मिट्टी के कप-प्लेट लेकर बिहार के बेतिया जा रहे ट्रक से 399 पेटी पंजाब निर्मित शराब लौरिया पुलिस ने बृहस्पतिवार को बरामद की। कुछ दिन पहले ही शराब की बड़ी खेप इसी अंदाज में पकड़ी गई थी।

कुशीनगर जनपद से सटे बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले की लौरिया पुलिस ने कसया-छपुआ राष्ट्रीय राजमार्ग-727 पर टोल प्लाजा के पास एक ट्रक को रोका। ट्रक में चीनी मिट्टी के कप-प्लेट लदे थे। ट्रक पंजाब से बेतिया जा रहा था। संदेह के आधार पर तलाशी ली गई तो छिपाकर रखी पंजाब निर्मित 399 पेटी और 78 बोतल (3569) लीटर शराब बरामद हुई। डीएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि यूपी के रास्ते विहार में लाई गई पंजाब निर्मित शराब की खेप बरामद कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें