पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के कठकुइयां मार्ग स्थित बसहियां के पास पांच मई को सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुरा निवासी 39 वर्षीय ताहीर पांच मई को बाइक से कठकुइयां की तरफ से पडरौना आ रहे थे। बसहियां के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। गोरखपुर स्थित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। संवाद