मथौली। सड़क दुघर्टना में घायल युवक की शुक्रवार की देर इलाज के दौरान मौत हो गई। शव दरवाजे पर पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
मथौली के इंदिरा नगर निवासी अच्छे लाल शर्मा रामकोला थाना क्षेत्र के गांव पगार मिश्रौली में दुकान चलाते थे। वे बृहस्पतिवार को दिन के करीब तीन सड़क पर कर रहे थे। उसी दौरान वे किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग उन्हें मथौली सीएचसी ले गए, वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। संवाद