फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: किशोरी को अगवा करने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 07 Jul 2024 05:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। हाटा कोतवाली के एक गांव में किशोरी को जबरन बाइक पर बैठाकर दो युवकों पर उठाकर ले जाने का आरोप लगा है। परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार की शाम गांव के समीप घर के सभी लोग धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक बाइक से आये और उनकी नाबालिग लड़की को जबरन उठाकर बाइक से लेकर चले गए। यह देख जब तक घरवालों ने शोर मचाया जो बाइक सवार वहां से भाग निकले। लड़की के भाई ने चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक और एक अज्ञात पर बहन के अपहरण का आरोप लगाया है। इस मामले में परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सुकरौली चौकी इंचार्ज संदीप सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले लड़की को घर से बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस को तहरीर मिली थी। इसमें कोतवाली पुलिस की ओर से पूरे प्रकरण को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें