फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, दूसरे का चल रहा इलाज

Mon, 30 Mar 2026 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
रामकोला निवासी मृतक यश वर्मा की फाइल फोटो।
विज्ञापन
रामकोला। कसया-रामकोला मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात हादसे में घायल युवक की लखनऊ में इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। उसके छोटे भाई का गाेरखपुर में इलाज चल रहा है। उसकी हालत में सुधार हो रहा है। बड़े भाई की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बसडीला गांव के पूर्व प्रधान महेश वर्मा के बड़े बेटे यश और छोटे पुत्र लक्की बृहस्पतिवार देर रात कार में पेट्रोल भरवाने कसया-रामकोला रोड स्थित पेट्रोल पंप जा रहे थे। उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई थी। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने से दोनों भाई कार में ही फंस गए थे। सूचना पर आए परिजन दोनों को रामकोला सीएचसी ले गए। उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें गोरखपुर के एक निजी हॉस्पिटल में ले गए थे। यश की हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर ने उन्हें लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। यश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें