फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मुंबई में ट्रेन से गिरकर घायल युवक की मौत

Wed, 06 Dec 2023 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
चरिघरवा गांव में मौत के बाद रोते-बिलखते नित्यानंद के परिजन।
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सौरहा खुर्द के चरिघरवा टोला निवासी एक युवक जो मुंबई में मजदूरी करता था। वह अपने भाई से मिलने ट्रेन से एअरपोर्ट जा रहा था। उसी दौरान ट्रेन से गिरने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

चरिघरवा निवासी 22 वर्षीय नित्यानंद मुंबई में अपने भाई के साथ रहकर शटरिंग का काम करते थे। सोमवार को नित्यानंद के बड़े भाई विजय पटेल विदेश जाने के लिए छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर गए थे। उन्हीं से मिलने के लिए नित्यानंद मोबरा रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ कर जा रहे थे। मुंबई में ही दूसरी जगह रह रहे मंझले भाई सोनू एअरपोर्ट चले गए थे। काफी समय तक नित्यानंद वहां नहीं पहुंचे तो सोनू उनकी तलाश करने लगे। मंगलवार की सुबह ठाड़े थाने में तहरीर तहरीर और उनकी फोटो दी। उसी दौरान पुलिस ने उन्हें बताया कि इस युवक का शव रेल लाइन के किनारे मिला है। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। युवक का अंतिम संस्कार मुंबई में ही कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें