फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राहुल पर हो सकता है एससी-एसटी का केस

Wed, 06 Dec 2023 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के पिपरा माफी के पास गन्ने खेत में सोमवार को सुबह जहरीला पदार्थ खाने वाले प्रेमी युगल में युवक का इलाज मंगलवार को भी जिला अस्पताल में हुआ। वह अब खतरे से बाहर है। उधर, युवती के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत की वजह जहरीला पदार्थ खाना बताई गई। पुलिस घटना की विवेचना कर रही है। उसके बाद धाराएं बढ़ाई जाएंगी। पुलिस का कहना है कि विवेचना के बाद राहुल पर दलित उत्पीड़न का केस दर्ज हो सकता है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह दस बजे के लगभग राहुल ने 112 नंबर पर पुलिस को फोन करके सूचना दी थी। पुलिस ने पिपरा माफी गांव से कुछ दूरी पर खेत में युवती का शव पड़ा पाया। बगल में राहुल बेहोश पड़ा था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, युवती के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद युवती के शव का अंतिम संस्कार सोमवार को सेमरा घाट पर किया गया।

पुलिस ने पहले ही राहुल के खिलाफ युवती की मां की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर रखा है। उसी आधार पर विवेचना की जा रही है। चूंकि युवती अनुसूचित जाति की है। इसलिए विवेचना के बाद अगर दलित उत्पीड़न का केस दर्ज होता है तो इसकी विवेचना सीओ को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाने के एसओ राजकुमार बरवार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहरीला पदार्थ निगलने से युवती की मौत की पुष्टि हुई है। पहले से दर्ज मुकदमे के आधार पर विवेचना की जा रही है। जांच में मिले साक्ष्य के आधार पर अन्य धाराएं बढ़ाई जाएंगी। युवक पर हरिजन उत्पीड़न का केस दर्ज हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें