फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक घायल

Fri, 17 May 2024 04:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही/गौरीश्रीराम। कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग स्थित गौरीश्रीराम रेलवे स्टेशन से करीब 200 मीटर आगे बृहस्पतिवार को शाम करीब सात बजे ट्रेन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोग उसे दुदही सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उनकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार की रात करीब सात बजे एक ट्रेन का इंजन तमकुहीरोड की तरफ जा रहा था। उसकी चपेट में आकर बांसगांव निवासी अजित गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने उन्हें दुदही सीएचसी भेजवा कर घटना की जानकारी परिजनों को दी। उधरए सीएचसी के डॉक्टर ने उनकी हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया, वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


0
सड़क किनारे लगी आग से आवागमन आग प्रभावित
कसया। नगर के बैरिया चौराहा के समीप रामकोला-एयरपोर्ट मार्ग के किनारे राणा के डंठल में बृहस्पतिवार की शाम किसी वजह से आग लग गई। आग की लपटें देख उस रास्ते से जा रहे लोगों ने फायरब्रिगेड की गाड़ी को सूचना दी। करीब आधे घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी और आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके चलते करीब एक घंटा इस मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें