फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: झोपड़ी में फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
झोपड़ी में फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

बरवापट्टी। थाना क्षेत्र के दशहवा गांव के पुष्करनगर टोला में शुक्रवार की रात युवक का शव झोपड़ी में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
बताया जा रहा है कि दशहवा गांव के पीर मोहम्मद के 30 वर्षीय पुत्र अजहरुद्दीन अपनी बहन व पुष्करनगर की निवासी नरगिस पत्नी हुसैन के घर रहते थे। अजहरुद्दीन मूलरूप से जौनपुर के निवासी थे। उनकी बहन और बहनोई ने पांच वर्ष पहले बिहार के धनहां थाना क्षेत्र के दवनहां गांव निवासी मुस्तकीम की पुत्री सब्या से अजहरुद्दीन से शादी कराई थी। शादी के बाद अजहरुद्दीन विदेश कमाने चले गए। उनकी पत्नी भी मायके चली गई। अजहरुद्दीन विदेश से आए तो पत्नी को घर लाने के लिए कॉल की। शनिवार को पत्नी को बुलाने जाना था। इससे पहले शुक्रवार की रात में बहन और बहनोई के साथ खाना खाकर सोने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की सुबह तकरीबन पांच बजे अजहरुद्दीन फंदे से लटका देखकर बहन ने शोर मचाया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बरवापट्टी थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार टंडन ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें