पुष्टाहार बाजार में बेचने का आरोप लगाकर प्रदर्शन करतीं महिलाएं।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
पुष्टाहार बेचने का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन
जटहां बाजार। विशुनपुरा क्षेत्र के सोनवल गांव में शनिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इन लोगों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर पुष्टाहार को बाजार में बेचने का आरोप लगाया। कहा कि शिकायत की जांच में विभाग की ओर से मनमानी रिपोर्ट लगाकर आरोपी को बचाने की कोशिश की गई।
सोनवल निवासी जनकलाल ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि लाभार्थियों को पुष्टाहार न देकर बाजार में बेच दिया जा रहा है। इस शिकायत की जांच केलिए डीपीओ ने सीडीपीओ विशुनपुरा को आदेश दिया था। शिकायतकर्ता ने जांच अधिकारी पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पक्ष में रिपोर्ट लगाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता और उनके साथ मौजूद लोगों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा विभागीय अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में ममता, सुमन, शिब्बन देवी, अनीता प्रजापति, रीता देवी, धनपाल यादव, सोनी गुप्ता आदि शामिल थे। इस संबंध में सीडीपीओ पूजा रानी ने अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि जांच कर कुछ बता पाऊंगी।