फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छोटी गंडक में युवक डूबा चार घंटे बाद मिला शव द

Sat, 25 Apr 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। हेतिमपुर चौकी क्षेत्र स्थित छोटी गंडक नदी में शुक्रवार को नहाने के दौरान डूबे युवक के शव को चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बरामद किया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रह।
विज्ञापन

कसया नगर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर निवासी 45 वर्षीय धर्मराज गुप्ता सुबह करीब आठ बजे देवरिया जनपद के महुआडीह थाना क्षेत्र के हेतिमपुर में छोटी गंडक नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गए। नदी किनारे मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो कुछ युवकों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। करीब चार घंटे बाद घटना स्थल से लगभग 100 मीटर दूर गहरे पानी से शव बरामद किया गया।
शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। मृतक अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गए हैं। पुत्री परी गुप्ता ने हाल ही में कोटा से जेईई मेन परीक्षा उत्तीर्ण की है, जबकि पुत्र तनमय गुप्ता पढ़ाई कर रहे हैं। परिवार के अन्य सदस्य कसया के गोला बाजार में शृंगार व कपड़ों की दुकान चलाते हैं। इस संबंध में चौकी प्रभारी हेतिमपुर रवि राय ने बताया कि शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार धर्मराज गुप्ता अवसाद से ग्रसित थे और उनका उपचार चल रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें